गांव दीनापुर के राशन डीलर अनुज यादव के खिलाफ स्टॉक में अनियमितताएं व गड़बड़ी मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आपूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान दुकान पर 19.74 क्विंटल गेहूं व 23.21 क्विंटल चावल कम पाया गया, जबकि 0.75 क्विंटल मक्का अधिक मिली। पूछताछ में कोटेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके अलावा हामिदपुर की डीलर के पास शेष खाद्यान्न मिलने का दावा भी गलत पाया गया। उन्होंने कहा कि जांच से स्पष्ट होता है कि तौल के दौरान गड़बड़ी की गई है।