फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शाहजमाल कब्रिस्तान से मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में हड़कंप मच गया। कब्रिस्तान के पास झाड़ियों के बीच से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका है।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्थानीय युवा शाहजमाल कब्रिस्तान के पास बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों से दुर्गंध महसूस हुई। एक युवक ने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर देहलीगेट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। उसने नीले रंग की जींस और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। शव की हालत देखकर लगता है कि हत्या के बाद इसे यहां फेंका गया था। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान बेरहमी से पिटाई या हमले की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन



सीओ प्रथम संजीव कुमार के अनुसार, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है। अलीगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में भी शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन










0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें