इस पर गाड़ी नंबर के आधार पर सूचना देकर परिजन बुलाए गए और घर से लाई गई चाभी से गाड़ी खोली गई। अंदर देखा गया तो युवक समीर मृत था और सीने में गोली लगी हुई थी। गाड़ी में ही अंदर अवैध पिस्टल पड़ी थी और मोबाइल आदि सामान भी सुरक्षित मिला। उसमें देखी गई चेट व कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या माना गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। दोपहर में शव का अकराबाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
प्रकरण आत्महत्या का है। प्रथम दृष्टया परिवार से बातचीत व मोबाइल की जांच से यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकवाई गई है। उससे आगे और जानकारी होगी। परिवार ने किसी तरह के विवाद, कलह आदि से इंकार किया है।-अभय पांडेय सीओ तृतीय