फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तहेरी बहन की शादी में आए युवक का शव पेड़ लटका मिला, प्रेम संबंधों में हत्या करने का आरोप

Sun, 26 Apr 2026 10:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोबिन कुमार अलीगढ़ शहर में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने के साथ एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। रोबिन चार दिन पहले अपनी तहेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आया था। उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक रोबिन कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों क्षेत्र के गांव भवानीपुर में अपनी तहेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक का शव 26 अप्रैल को पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। गांव में रहने वाले युवक के परिजनों उसकी प्रेम संबंधों में हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने कहा है कि युवक की जेब से सोसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गांव भवानीपुर निवासी रोबिन कुमार (25) पुत्र राकेश कुमार अलीगढ़ शहर में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने के साथ एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि रोबिन चार दिन पहले अपनी तहेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आया था। भाई विवेक नायक ने बताया कि शनिवार रात बहन की बरात चढ़ रही थी। 

प्रेमिका पर फोन कर घर बुलाने का आरोप
इसी दौरान रोबिन को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बुलाया। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहले से मौजूद लोगों ने रोबिन के साथ मारपीट की। जबरन रोबिन से उसके दोस्त को फोन कर बात कराई। बाद में उसी दोस्त के जरिए विवेक से भी बात कराई गई, जिसमें रोबिन ने कहा कि ये लोग मुझे मार देंगे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।इसके बाद परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पर्स में दवा और कागजात भी मिले 
रविवार तड़के नगला धीमान के पास बंबा किनारे एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। जानकारी होने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। शव के पास से पर्स, कुछ कागजात और कुछ दवा भी मिली है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गांव की एक युवती और उसके परिजनों सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे एफएसएल टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें