फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा रहा शव, रात भर रौंदते रहे वाहन

Sun, 15 Nov 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
छोटू का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार की रात असगरपुर गांव निवासी छोटू (48) का शव रात भर पड़ा रहा। वाहन उसके शव को रात भर रौंदते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के कारण जिले में अलर्ट था। इसके बावजूद पुलिस इसकी भनक नहीं लगी। सुबह लगभग 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उसकी पहचान हुई और शव के चीथड़े बोरियों में भरकर मोर्चरी भेजे गए। भाई ने तहरीर देकर कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से छोटू की मौत हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि छोटू रात में घर से निकला था। इससे आशंका है कि रात में ही उसकी मौत हो गई थी। सुबह करीब सात बजे राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे लेकिन शव की हालत देखकर वापस लौट गए। दोबारा सुबह करीब दस बजे एक बार फिर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सड़क पर बिखरे पड़े शव के अवशेष व चीथड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छोटू के रात भर लापता होने के कारण परिजन भी शव मिलने की सूचना पर थाने पहुंचे। शव के कपड़ों से उन्होंने उसकी पहचान छोटू के रूप में की। छोटू के भाई दीपक ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब छोटू खाना खाकर घर से निकला था। उन्होंने आशंका बताई कि वह टहलता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया और इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग उनके गांव से लगभग ढाई किमी दूर है।
-
इंसान का शव है...काफी देर में पता चला
राहगीरों ने बताया कि उन्होंने शव दिन निकलते ही सड़क पर पड़ा देख लिया था लेकिन उसके ऊपर से इतने वाहन गुजर गए थे कि यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा था कि शव किसी इंसान का है। कुछ लोग शुरुआत में शव की हालत देखकर उसे किसी पशु का शव होने की आशंका जता रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी वजह से पहले पुलिसकर्मी वापस लौट गए थे।
विज्ञापन



-

दस साल पहले मिला, बेटा बनाकर घर में रखा

दीपक के परिजनों को छोटू दस साल पहले लावारिस हालत में घूमता मिला था। वह अपने माता-पिता और गांव का नाम भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद से वह दीपक के घर में रह रहा था। सीओ का कहना है कि पूछताछ करने पर पता चला कि दीपक के परिजनों ने उसे अपने घर में आश्रय दिया था। वह दीपक के भाई की तरह घर में रह रहा था।
-
मृतक के भाई ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संजीव कुमार तोमर, सीओ बरला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें