फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी में से लौट रहे दो भाइयों के शव सड़क किनारे मिले, एक्सीडेंट या मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Dec 2025 01:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस मामले को एक्सीडेंट मान रही है, जबकि परिजन मर्डर की आशंका जता रहे हैं। रात को शादी से लौटते समय दोनों भाइयों ने परिजनों से फोन पर बात की हैं। अचानक फोन बंद होने से परिजन उनके साथ कुछ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
मथुरा हाईवे पर मिले दो भाइयों के शव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों के शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। पुलिस मान रही है कि दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है जबकि परिजन को हत्या की आशंका है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


30 नवंबर को अलीगढ़ के पंचनगरी निवासी सत्य प्रकाश और रविंद्र दोनों भाई एक शादी समारोह में गए थे। जब दोनों भाई शादी में से वापस लौट रहे थे तो उनकी अपने परिवार वालों से फोन पर बात हुई। अचानक फोन बंद हो गया। परिजनों को दोनों की चिंता होने लगी। 

1 दिसंबर सुबह सासनी गेट थाना इलाके के मथुरा हाईवे पर सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक रात को किसी वाहन ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। रात भर दोनों के शव वहीं पड़े रहे, सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रात को शादी से लौटते समय दोनों भाइयों ने परिजनों से फोन पर बात की हैं। अचानक फोन बंद होने से परिजन उनके साथ कुछ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों को एक्सीडेंट नहीं मर्डर की संभावना नजर आ रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि दोनों भाइयों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी या उनकी हत्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें