फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगा अफसरी दिखाने की कीमत चुकाई

Thu, 05 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सरकारी तो छोड़िए निजी गाड़ियों पर बत्ती लगा कर अफसरी दिखाने के फैशन पर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में मंडलीय रबी गोष्ठी में भाग लेने आए करीब 15 ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने पात्र न होते हुए भी नीली बत्ती लगा रखी थी, उन पर संभागीय परिवहन विभाग के माध्यम से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना ठुकवा दिया। साथ ही भविष्य के लिए नियमों और कायदों के पालन की चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन


बुधवार को मंडलीय रबी गोष्ठी में जब जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह कृष्णांजलि सभागार पहुंचे तो गोष्ठी में नीली बत्तियों वाली गाड़ियों का कारवां देखकर उनका माथा ठनक गया। उन्होंने इस मामले की जानकारी की। पता चला कि कई ऐसी गाड़ियों पर भी बत्ती लगी थी जो कि इसके लिए पात्र नहीं थे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ऐसी करीब 15 गाड़ियों के चालान कटवा दिए। ऐसे सभी लोगों ने पांच -पांच हजार रुपये देकर अपनी अफसरी की कीमत चुकाई। डीएम के ऐसे तेवर देखकर नीली बत्ती लगाने वालों के चेहरे पीले देखे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें