रोटरी डे के मौके पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन, रोटरी क्लब पर्ल व रोटरी क्लब सासनी के तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित मैलरोज इन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल व मंडल की प्रथम महिला रीमा सिंघल करेंगी।
संयोजक अतुल अग्रवाल व मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा। इसमें अलीगढ़ व सासनी के विभिन्न रोटरी क्लब के सदस्य सहयोग करेंगे और रक्तदान करेंगे। रोटरी क्लब की विभिन्न टीमें रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। रक्तदानियों के लिए सेल्फी कॉर्नर भी बनाया गया है। क्लब द्वारा रक्तदानियों को उपहार बांटे जाएंगे। अध्यक्ष विमल वार्ष्णेय, सचिव नितिन स्वरूप, चार्टर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद अग्रवाल ने रक्तदान के लिए लोगों से आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफ.एम है।