विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोग इस आयोजन की सफलता के लिए लगातार आह्वान कर रहे हैं। अपील की जा रही है कि 14 जून को आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और महादान में शामिल हों। शहर के सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.जगवीर सिंह का कहना है कि रक्तकोष में रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। इस आयोजन में 18 से 65 वर्ष की आयु तक के लोग रक्तदान कर सकते हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी का कहना है कि इस आयोजन में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। बता दें कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसे लेकर लोगों में खासी उत्सुकता व इंतजार रहता है।
ये हैं सहयोगी संगठन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा संस्था, भाजपा युवा मोर्चा, हैंड फॉर हेल्प सोसइटी, सावन कृपाल रुहानी मिशन, उ.प्र.डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उम्मीद सामाजिक संस्था, रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ रुद्र, साईं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सनातन प्रतिभा फाउंडेशन, न्यू रोटी बैंक, यूको बैंक जवां, रेलवे सुरक्षा बल, एलआईसी, आयकर कार्यालय, सिंधु समाज, हेल्प यू सोसाइटी, जेसीआई, मैटल डीलर्स एसोसिएशन, इंडियन ऑयल, उ.प्र.केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अग्रवाल समाज परिषद, बांके बिहारी सेवा समिति, रोटरी क्लब अलीगढ़ रॉयल, थ्री यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालाजी सेवा समिति छर्रा, सपा अलीगढ़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।