फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की बचाएं जान, आज रक्तदान संग करें महादान

विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सामाजिक सरोकारों के प्रति संकल्पित अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल के सहयोग से आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल सभागार में रक्तदान शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त गौरव दयाल करेंगे। वहीं, धर्मगुरुओं ने लोगों से रक्तदान कर महादान की अपील की है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके सिंह, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुपम भाष्कर, मलखान सिंह सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा भी बतौर अतिथि शामिल होंगे। 14 जून को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर की कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में शहर के कई सामाजिक संगठन व कई कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा का कहना है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में शामिल हों और रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करें। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने भी 18 से 65 वर्ष के लोगों से रक्तदान की अपील की है।
धर्म गुरुओं की अपील
- शिविर में शामिल होकर लोग अधिक से अधिक जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें। इस तरह के महादान किसी गरीब, मजलूम व जरूरतमंद के लिए काम हाते हैं। - खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
विज्ञापन

- यह बेहद महत्वपूर्ण दान है। इसमें शामिल होकर सभी को लोगों की जरूरत की पूर्ति के लिए रक्तदान करना चाहिए। इससे पुण्य और क्या होगा। - महंत कौशल नाथ, गिलहराज मंदिर
- अमर उजाला का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। हर बार की तरह इस बार भी लोगों को इस आयोजन में शामिल होकर रक्तदान करना चाहिए। - फादर जोनाथन लाल
- अमर उजाला द्वारा प्रतिवर्ष लोगों को जागरूक कर यह आयोजन किया जाता है। मेरी लोगों से अपील है कि इस महादान में शामिल होकर रक्तदान करें। - सरदार भूपेंद्र सिंह
इस दान का कोई मोल नहीं
- ये ऐसा दान है, जिसका कोई मोल नहीं है। लोगों को इस तरह के आयोजन में शामिल होकर बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। अमर उजाला की मुहिम बेहद सराहना योग्य है। 18 से 65 वर्ष के लोग इस आयोजन में शामिल होकर रक्तदान करें, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त
राज्य कर्मचारी बीमा निगम का लगेगा शिविर
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा।
ये हैं सहयोगी संगठन
कौटिल्य एकेडमी, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स अलीगढ़, हेल्पिंग यू सोसाइटी, श्री गुरु सिंह सभा देहली गेट, आरएसएस इगलास, डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, हैंडस फॉर हैल्प अलीगढ़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़, सत्यमन मानव सेवा संस्था गभाना, अग्रवाल युवा संगठन अलीगढ़, धर्मसमाज महाविद्यालय अलीगढ़, करणी सेना अलीगढ़, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फफाला, रोटरी क्लब सासनी, सलमानी एकता मंच, बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी अलीगढ़, श्री बालाजी सेवा समिति छर्रा, रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी, मानव कल्याण सेवा संस्थान, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अतरौली, उम्मीद सामाजिक संस्था, सर्व शक्ति सेवा संस्था, आरएसएस अलीगढ़, सावन कृपाल रूहानी मिशन, संत निरंकारी सत्संग भवन, मानवता का कल्प वृक्ष समिति जट्टारी, ज्ञान महाविद्यालय, एलआईसी, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, लायंस क्लब उड़ान, आरएसएस विजयगढ़, मोबाइल डीलर एसोसिएशन, श्रीमती सुनहरा देवी वेलफेयर सोसाइटी अकराबाद, एनएसयूआई आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें