अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से धनीपुर स्थित ओम हॉस्पिटल में 21 लोग रक्तदान करके महादानी बने। उनके दान किए गए रक्त से 64 जिंदगियां बचेंगी।
इस रक्त दान शिविर का शुभारंभ छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने किया। इस दौरान विधायक ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इस कार्य को हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए। इसलिए मरीजों की जान बचाने की खातिर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस दौरान ओम हॉस्पिटल संचालक डॉ.जितेंद्र वीर सिंह, डॉ.अमित वार्ष्णेय, डॉ.विवेक जैन, डॉ.गौरव गुप्ता, डॉ.अंचल पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अंत में डॉ.जितेंद्र वीर सिंह ने सभी का आभार जताया।
इनका रहा सहयोग
ब्लाक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, समाजसेवी ठा. कमल प्रताप सिंह, वीरेश सिंह प्रधान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, एबीवीपी से बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, तनिष्क प्रताप सिंह, मधुर माहेश्वरी, अंकुश, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, ठा.अमित सिंह कयामपुर, वीरू सैनी, ललित सिंह के अलावा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से यतेंद्र सैंगर, श्याम शर्मा, अक्षय कुमार, अरविंद कुमार, प्रीती गुप्ता, इशाक सैफी, सुरेश, आदित्य आदि का सहयोग रहा।
महादानियों के बोल
मैं स्वयं रक्तदान करता हूं। पत्नी को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
-जेपी राजपूत, एडीजीसी
रक्तदान करना पुण्य कार्य है। इस कार्य को करने में आगे रहती हूं।
हेमलता राजपूत, शिक्षिका
मेरा रक्त किसी के काम आए जाए। यही सोच कर रक्तदान करने आया हूं।
-अमन गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष
मुझे रक्तदान करना अच्छा लगता है। शिविर में हर तीन महीने बाद रक्तदान करता हूं।
-चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, समाजसेवी
डॉक्टरों की राय
रक्तदान एक अहम दान है। नियमित रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
-डॉ. जितेंद्र वीर सिंह
रक्तदाता को दूसरे को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह पुनीत कार्य है।
-डॉ. अमित वार्ष्णेय,
धनीपुर मंडी स्थित ओम हॉस्पीटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित शिविर रक्तदाताओं से मिलते विधायक ठा. र?- फोटो : CITY OFFICE