फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार आज दाखिल करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव मैदान में दम भर रहे दावेदार आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद इनकी जांच होगी। कल यानी नौ जुलाई को नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद दस जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। शाम तक मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

यह संपूर्ण प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों पर ही पूरी कराई जाएगी। सिर्फ परिणाम जिला स्तर पर जारी होगा। जिले के 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य 12 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। आज नामांकन के बाद नौ को नाम वापसी और 10 जुलाई को चुनाव होगा। इसके अलावा 12 जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी और एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डीएम की ओर से नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार 12 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात, आरक्षण तय
ब्लॉक सहायक निर्वाचन अधिकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का आरक्षण
धनीपुर एसडीएम कोल एससी महिला
अकराबाद तहसीलदार कोल अनारक्षित
गंगीरी एसडीएम अतरौली ओबीसी
लोधा एसीएम प्रथम अनारक्षित
गोंडा तहसीलदार इगलास अनारक्षित
इगलास एसडीएम इगलास एससी महिला
खैर तहसीलदार खैर महिला
टप्पल एसडीएम खैर अनारक्षित
चंडौस एसडीएम गभाना महिला
जवां तहसीलदार गभाना अनारक्षित
अतरौली एसडीएम न्यायिक ओबीसी महिला
बिजौली तहसीलदार अतरौली ओबीसी
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें