फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बने रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने लाखों लोगोें का रोजगार छीना है, लेकिन इस महामारी से कुछ लोगों के लिये रोजगार के अवसर भी बने हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कोविड केयर सेंटर, सीएचसी, पीएचसी एवं मिनी अस्पतालों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिये संविदा पर स्वास्थ्य कर्मी रखे जाने की तैयारी है। इन कर्मचारियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिये 230 युवा प्रशिक्षुओं का चयन कर लिया गया है। हालांकि कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते प्रशिक्षण अब तक शुरू नहीं हो सका है। प्रशिक्षण के जल्द ही शुरू होने के आसार हैं।
दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
अलीगढ़। कौशल विकास मिशन मैनेजर श्रीराम तिवारी ने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 21 दिन की थ्योरी पढ़ाई जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रैक्टिकल या व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इन छह पदों के लिये किया गया है चयन
़1-इमरजेंसी मेडिकल टेकक्नीशियन बेसिक-40 पद
2-जनरल ड्यूटी असिस्टेंट-40 पद
3-जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एडवांस्ड क्रिटिकल केयर-40 पद
4-होम हेल्थ ऐड-40 पद
5-मेडिकल एक्यूपमेंट टेक्नालॉजी असिस्टेंट-40 पद
6-फेलीबोटोमिस्ट-30 पद
ट्रेनिंग पार्टनर तय होते ही शुरू होगा प्रशिक्षण
अलीगढ़। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये भारत सरकार के स्तर से ट्रेनिंग पार्टनर तय होना है। पार्टनर तय होते ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि कोविड के खतरे को देखते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों का ट्रेनिंग के दौरान दो लाख का बीमा होगा।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिये उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम में 230 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद इन सभी को कोविड केयर सेंटर, सीएचसी एवं पीएचसी पर संविदा पर तैनात किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा।
- अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें