फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅक में तालाबंदी, कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण धरना

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
ब्लाॅक में तालाबंदी, कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण धरना - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
अपने अधिकारों में वृद्घि को लेकर आंदोलित ब्लाक प्रमुखों ने सोमवार को पूर्वाह्न में अपने -अपने ब्लाक में तालाबंदी कर अपराह्न में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। सुबह तालेबंदी हुई लेकिन जैसे ही ब्लाक प्रमुख और बीडीसी प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ब्लाक कार्यालय में काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लाॅक प्रमुख संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्लाॅक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन यादव के आह्वान पर यह आंदोलन है। सोमवार का आंदोलन सफल रहा है।
हमारा उद्देश्य है कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव और ग्राम विकास के प्रमुख सचिव के आपसी टकराव के कारण हमको अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत के 1961 एक्ट के अनुसार पंचायती व्यवस्था चलने का आदेश मुख्य सचिव जारी कर चुके हैं लेकिन कुछ अधिकारी रोड़ा बने हैं। इससे पूर्व धनीपुर ब्लाक में ब्लाॅक प्रमुख संगठन की महामंत्री स्नेहलता जादौन के नेतृत्व में तालाबंदी की गई। गंगीरी में बीडीओ के जाते उनके कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। विकास खंड कार्यालय गंगीरी का कार्यालय शाम 4 बजे तक खुला।
विज्ञापन

इसके बाद बीडीओ क्षेत्र में चले गए तो कार्यालय पर ताला डाल दिया। खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य ने बताया कि दो बजे में क्षेत्र में गया था कार्यालय खुला हुआ था बडे़ बाबू से आकर पूछताछ की तो जीवाराम ने कहा कि कार्यालय पांच बजे तक खुला था 4.30 बजे कुछ व्यक्ति आए और कार्यालय के बाहर का गेट बंद करके ताला लगाकर फोटो खिंचवा दिया। ताला बंदी में हमारे कार्यालय ने कोई हिस्सा नहीं लिया।
अकराबाद में ब्लाॅक प्रमुख ठा. मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वीडीसी सदस्यों ने ब्लाक गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया है। इस दौरान ब्लाक आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पशु अस्पताल का कार्य भी बाधित रहा। यहां  मानसिंह, सर्फु द्दीन, उदयवीरसिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुधीरसिंह, ललितकुमार, भूपेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
 चंडौस में ब्लाॅक प्रमुख किरन चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय पर सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक ताला बंदी की। दो घंटे के बाद ब्लाक कार्यालय में कार्य सुचारू हुआ। इस मौके पर चौधरी निर्भय सिंह, राजेश सिंह,डब्लू सिंह, बुधपाल सिंह, सचिन कुमार, योगेश कुमार, मोहित कुमार, संजू, रेशपाल, वकील खां आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
इगलास में  ब्लाॅक प्रमुख रवेन्द्रपाल सिंह, जयपाल सिंह, गौतम सिंह, रामबाबू वर्मा, मुकेश, कमल कुमार, महेन्द्र सिंह, रामजीत, रघुवीर सिंह, जयप्रकाश, रामकुमार आदि बीडीसी ने सांकेतिक तालेबंदी की।
अतरौली में ब्लॉक प्रमुख केहरी सिंह ने कहा कि सरकार ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों का हनन कर रही है। इसके विरोध में सरकारी कार्यालयों में ताला जड़ दिया और कर्मचारियोें को अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार, बीडीसी प्रशांत मुद्गल, उदयपाल लोधी, लाखन सिंह, देवेश कुमार, उर्मिला देवी, प्रवेश सिंह, रूवी देवी, बिन्नामी सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, वीरेंद्र लोधी आदि थे।
जवां में विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य गेट पर ताला डाल कर प्रदर्शन किया। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में परमानन्द, राधा देवी, गुड्डी देवी, नरेश, मधु ठाकुर, ऋषि कुमार, राजवती देवी, कविता, अजय, लीलाधर, रौतास, महीपाल शर्मा, हरी, राजेश कुमार, तरूण, रियाज मुहम्मद, निशा राम प्रसाद, सतीश आदि लोग मौजूद थे। इस साथ खैर और टप्पल में भी तालाबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें