धर्मपुर कोटयार्ड में जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय विंटर कप ताइक्वांडो पुमसे व क्योरुगी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि तरुण अग्रवाल व उनकी पत्नी रश्मि अग्रवाल ने विजेता बीएलबी ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड उपविजेता एक्सट्रीम ताइक्वांडो एकेडमी व तृतीय स्थान पर रही सनी ताइक्वांडो एकेडमी को पुरस्कृत किया।
रविवार को बालक वर्ग में नकुल शर्मा, प्रिंस, प्रतीक सिंह, अमीनउल्लाह खान, रितेश सिंह, अभिषेक आर्य, अभिषेक शर्मा, पुनीत कुमार, कार्तिकराज सिंह, मनीष नायक, जयदीप सिंह, सावन माथुर ने स्वर्ण पदक, श्रेष्ठ अग्रवाल, यश वर्मा, यश कुमार, नवीन कुमार, धनंजय सिंह, रुद्रांश सिंह, मयंक भारद्वाज, मृदुल गौर, मयंक प्रताप, विशेष ने रजत पदक जीता। बालिका कैडेट वर्ग में सोनी चौधरी, काजल कुमारी, आंचल आहूजा, दूर्वा दुबे, मोनिका द्विवेदी, निहारिका शर्मा, ओशिन सिंह, खुशी चौधरी, राधिका ने स्वर्ण पदक, सानिया, मोहरम, भावना गौतम, बिंदिया, गौरी शर्मा, राखी राजपूत, तरन्नुम, प्रेरणा तिवारी, वरदा अग्रवाल ने रजत पदक जीता।
पुमसे बालक वर्ग में कार्तिक राज, सावन माथुर, ध्रुवित हरियाणा, श्रेष्ठ अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता। पुमसे बालिका वर्ग में अनन्या चौहान, दूर्वा दुबे, आंचल आहूजा, मेल्विना अग्रवाल वरदा अग्रवाल, आशीष सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, बंटी कुमार, शोभित शर्मा, परवेज दिलानी, निश्चय चौधरी, राखी, आरती वर्मा, पीयूष गौड़ रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी शालिनी सिंह चौहान, राजीव चौहान, सर्वेश कुमार, रवि कुमार, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।