फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ढलाई की भट्टी में विस्फोट, काम करने वाली युवती समेत चार घायल

Thu, 20 Apr 2023 03:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट अंतर्गत सराय मिश्र में ढलाई की भट्टी पर लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक वहां विस्फोट हुआ, जिसमें काम करने वाली एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विस्फोट से दीवार में हुआ छेद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ में ढलाई की भट्टी में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे वहां काम कर रही एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन




अलीगढ़ के थाना सासनी गेट अंतर्गत सराय मिश्र में ढलाई की भट्टी पर लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक वहां विस्फोट हुआ, जिसमें काम करने वाली एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि छत की पटिया भी निकल गई और आस-पास का सामन बिखर गया। 
विज्ञापन


जहां विस्फोट हुआ, उसका गेट निकल कर बाहर आ गया। विस्फोट वाले स्थान के पास के मकान की दीवार में बड़ा सा छेद हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर सभी लोग घरों से बाहर आ गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पर कई सालों से एल्यूमिनियम, जस्ता आदि की ढलाई का काम होता था। आज सुबह अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें