फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी : 34 सौ का रेमडेसिविर इंजेक्शन 22 हजार में बेच रहा युवक गिरफ्तार, जेएन मेडिकल का है कर्मचारी

Sat, 08 May 2021 04:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पकड़ा गया आरोपी जेएन मेडिकल कॉलेज में संविदा पर बार्ड ब्वॉय की नौकरी करता था। बन्नादेवी पुलिस को खबर मिली कि एक युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेच रहा है। पुलिस ने अपने मुखबिर को इस युवक को ट्रैप करने के लिए लगाया।
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोरोना महामारी के दौर में आपदा में अवसर तलाश रहे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। महानगर की बन्नादेवी थाना पुलिस ने ऐसे ही कालाबाजारी कर रहे एक को गिरफ्तार किया है। वह 3400 रुपये की रेमडेसिविर इंजेक्शन को 22 हजार रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चार इंजेक्शन बरामदकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी जेएन मेडिकल कॉलेज में संविदा पर बार्ड ब्वॉय की नौकरी करता था। बन्नादेवी पुलिस को खबर मिली कि एक युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेच रहा है। पुलिस ने अपने मुखबिर को इस युवक को ट्रैप करने के लिए लगाया। जांच में यह भी पता चला कि पूर्व में भी युवक कई इंजेक्शन बेच चुका है। मुखबिर के ट्रैप की मदद से शुक्रवार रात मसूदाबाद चौराहे के पास से युवक धीरेंद्र बघेल पुत्र गिरधारी सिंह निवासी नन्दनवन कालोनी मेलरोज बाईपास
देहलीगेट को स्कूटी सहित दबोच लिया। 

स्कूटी में 4 रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद हुए। यह इंजेक्शन बाजार में 3400 सौ रुपये प्रति की कीमत से मिल रहे हैं और युवक इसको 22 हजार रुपये प्रति कीमत से बेचने आया था। बन्नादेवी में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम व औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी के समय में संक्रमित व्यक्तियों की प्राण रक्षा में कारगर इंजेक्शन रेमडेसिविर की मांग को देखते हुए कालाबाजारियों के सक्रिय होने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बन्नादेवी पुलिस ने 4 रेमडेसिविर इंजेक्शन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे वह ब्लैक में बेचने जा रहा था। वह 20 से 25 हजार रुपये में जरूरतमंद लोगों को बेचकर कालाबाजारी कर रहा था। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -कुलदीप सिंह गुणावत पुलिस, अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें