अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर शकील अहमद समदानी का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर शकील अहमद समदानी का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
एक दिन पहले शुक्रवार को लॉ फैकल्टी के पूर्व डीन और कार्यवाहक कुलपति रहे प्रोफेसर शब्बीर अहमद का निधन हुआ था। साथ ही एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन फैकल्टी के चेयरमैन प्रोफेसर शादाब खान की भी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। शिक्षकों के लगातार हो रहे निधन से विश्वविद्यालय समुदाय स्तब्ध है।