फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलर रोड पर कालाबाजारी का चावल और दिल्ली की शराब पकड़ी 

Mon, 18 Jun 2018 01:03 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
गूलर रोड पर कालाबाजारी का चावल और दिल्ली की शराब पकड़ी  - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
गूलर रोड स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी के एक घर में राशन के चावल को कालाबाजारी में बेचने के गोदाम का खुलासा हुआ। इस गोदाम में दिल्ली से तस्करी कर लाई गई शराब भी रखी जाती थी। चावल और शराब की खपत आसपास के इलाकों में होती थी। एसडीएम कोल की टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह रविवार को साधारण गश्त कर रहे थे। इस बीच तहसील कोल के पीछे फायर बिग्रेड कॉलोनी के सामने से एक ट्रक नंबर यूपी 81 बीटी 3948 आता हुआ दिखाई दिया। इस ट्रक को कालाबाजारी के  राशन ले जाने के शक में रोका गया। ड्राइवर से कागज मांगे गए तो उसने कहा कि कागज पीछे के वाहन में आ रहे हैं।

इस ट्रक में राशन का कई बोरे चावल लदा हुआ था। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि गूलर रोड स्थित मित्र मंडल धर्म कांटे के पीछे कृष्ण विहार कॉलोनी में पंकज वार्ष्णेय पुत्र विधिश चंद्र वार्ष्णेय के घर से ये राशन का चावल लादा गया है। जो काफी पहले से वहां से लादा जा रहा है। अक्सर चावल के बोरे वहां से शहर के दूसरों बाजारों में भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन


ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस पंकज के घर पर पहुंची। जहां घर के नीचे गोदाम और ऊपर रिहायशी पोर्सन बना था। गोदाम से 300 बोरे राशन के चावल के पकड़े गए। जिनको पुलिस ने जब्त करा लिया। आठ बोतल दिल्ली की शराब पकड़ी गई। पंकज और उसका एक साथी राज बहादुर फिलहाल फरार है। पुलिस दोनों की धरपकड़ में दबिश दे रही है। ट्रक में लदे चावल के बोरे 200 के करीब हैं, जिनकी गिनती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें