फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : एएमयू छात्र हॉस्टल तुरंत खाली कर दें, माता-पिता को चिट्ठी भी भेजी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के साथ ही ब्लैक फंगस से छात्रों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को छात्रावास खाली करके अपने घरों को लौटने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

यह फैसला कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में हुई प्रोवोस्ट्स और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया गया। जिन छात्रावासों में वर्तमान में छात्र रह रहे हैं उनके प्रोवोस्ट द्वारा उन छात्रों के माता-पिता को एक पत्र भेजा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके बच्चे छात्रावास खाली कर अपने घर वापस लौट जाएं। छात्रों के माता-पिता को यह पत्र ईमेल और डाक द्वारा भी भेजे जाएंगे। महामारी के मद्देनजर छात्र के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है।
वर्तमान में, विश्वविद्यालय में सभी शिक्षण कार्य ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं तथा परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जाएंगी। छात्रों के लिए छात्रावास खाली करना और सुरक्षा के लिए अपने घर पर रहना स्वयं उन्हीं के हित में है। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित प्रोवोस्ट इस अवधि के दौरान अपने हॉल के रीडिंग रूम, कॉमन रूम और लॉन के रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर को भी सलाह दी गई है कि वह अपनी टीम के सदस्यों और सुरक्षा कर्मचारियों को कैंपस, विशेषकर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी तथा कल्चरल एजुकेशन सेंटर तथा इसके आसपास की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दें।
बैठक के दौरान कुलपति ने सभी स्टाफ सदस्यों से कोविड का टीका लगवाने की भी अपील की। इसके अलावा सभी विभागों, संकायों तथा कार्यालयों के प्रमुखों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को कोविन ऐप पर कोविड के टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने को प्रेरित करें और उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें