जिला कारागार में शुक्रवार को 45 वर्ष से ऊपर कुल 166 बंदियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई गई। इस तरह अब तक कुल 1446 बंदियों ने टीका करा लिया है। जिला कारागार प्रशासन के मुताबिक टीकाकरण के बाद किसी की तबियत खराब होने का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।
बता दें कि जिला कारागार में निरुद्ध कुल 1446 बंदी टीकाकरण करा चुके हैं। 750 पुरुष बंदियों और 98 महिला बंदियों ने टीकाकरण की पहली डोज लगवाई है। जबकि 528 पुरुष बंदी व 70 महिला बंदियों ने दूसरी डोज लगवाई है। जबकि शुक्रवार को 151 पुरुष व 15 महिला बंदियों ने पहली डोज लगवाई है। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, कारागार चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. शाहरुख हुसैन रिजवी, जेलर पीके सिंह, उप कारापाल संजय कुमार शाही, आफताब अहमद अंसारी, अनिल कुमार, राकेश कुमार त्रिवेदी, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार वर्मा, श्री आनंद कुमार पांडेय, अनुज प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।