फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू टिकैत ने दिया धरना

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के सदस्य। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शनिवार को तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत आयोजित की। पंचायत के बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरक नहीं मिल पा रहा है और नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आलू की न तो सरकारी खरीद हो रही है और न ही बाजार में उचित मूल्य मिल रहा है। ज्ञापन में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने, सिंचाई के लिए लगातार 10 घंटे बिजली देने और मक्का-बाजरा खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोलने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष चौधरी रुद्र सिंह, विनोद कुमार, चौधरी कुलदीप सिंह व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें