फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व सैनिक को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम असरोई निवासी पूर्व प्रधान एवं पूर्व सैनिक मुन्नी लाल (95) का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि 1952 में भारतीय सेना में भर्ती हुए मुन्नी लाल ने करीब 17 वर्षों तक देश की सेवा की। सैन्य सेवाकाल में उन्होंने 1962 के चीन युद्ध तथा 1965 और 1971 के पाकिस्तान के खिलाफ युद्धों में अपनी जिम्मेदारी निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने गांव में करीब 17 वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे। उनके निधन की सूचना पर मथुरा से पहुंचे सैन्य कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र यशवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके चार पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें