फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएम के आगमन से पहले भाकियू अध्यक्ष सुनील नजरबंद

विज्ञापन
सुनील चौधरी के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी को शनिवार सुबह सुखरावली स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और पुतला फूंकने का ऐलान किया था।
विज्ञापन



सुनील ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में जल्द ही अलीगढ़ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें