भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन समापन सत्र में रविवार को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क और संवाद पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। इसी तरह कार्यकर्ता का आम लोगों से परस्पर संपर्क व संवाद भी सबसे जरूरी है।
पुरुषोत्तम खंडेलवाल इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर महानगर, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित होने चाहिये। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह, ऊर्जा और शक्ति का संचार होता रहे। साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध और सामाजिक वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन संगठन के लिए कार्य करने की क्षमता और योग्यता का विकास करते हैं।
वहीं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कार्य विस्तार व चुनाव प्रबंधन के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएलसी तारिक मंसूर ने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे। इसके अलावा समापन कार्यक्रम को एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया।
आयोजन में महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, विधायक ठा. जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, मुक्ता राजा, भानू महाजन, आशुतोष वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. दिनेश शर्मा, गुनीत मित्तल, विजय विक्रम सिंह, मनीष अग्रवाल बूल, निखिल माहेश्वरी, सुभाष लिटिल, मनोज शैली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।