फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने की एएमयू में मंदिर बनाने की मांग, प्रशासन ने कहा- लिखित में दीजिए देखा जाएगा

Thu, 07 Feb 2019 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंदिर बनाने के लिए जगह चिन्हित कर देने की मांग कुलपति से की है। यह भी चेतावनी दी है कि 15 दिन में वीसी ने जगह चिन्हित कर नहीं दिया तो स्वयं जगह चिन्हित कर जनता के सहयोग से मंदिर निर्माण कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा के इस मांग से स्थानीय राजनीति गरमाने की आशंका है। हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान एएमयू का कोई छात्र मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने कहा कि सर सैयद कहते थे कि हिंदू-मुस्लिम दुल्हन की दो सुंदर आंखों की तरह है। उनके द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्रों के लिए मस्जिद है लेकिन हिंदू छात्रों को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी होती है। वह अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा भी नहीं कर पाते। ऐसे में एएमयू प्रशासन कैंपस में मंदिर के लिए जगह देकर सर सैयद के सपने को पूरा करें। हमसे आकर छात्र मंदिर बनवाने की मांग करते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्या अवध प्रकाश सिंह, अमित गुप्ता, प्रतीक चौहान आदि मौजूद थे। इस संबंध में एएमयू पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि यह राजनीतिक मामला है। अभी तक युवा मोर्चा द्वारा लिखित में कुछ नहीं भेजा गया है। जब लिखित में मांग लेकर आएंगे तो देखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र एवं एएमयू के छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह ने कुछ दिन पहले कैंपस में मंदिर निर्माण की मांग की थी। उसके बाद उन्होंने बिना अनुमति कैंपस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 26 जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने कारण बताओ नोटिस का विरोध किया था। इसके साथ ही 26 जनवरी को एएमयू सर्किल तक तिरंगा यात्रा आयोजित कर पुलिस-प्रशासन का टेंशन बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें