फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की सोच को चश्मे में समेटना चाहती है भाजपा : राजबब्बर

Sat, 25 Nov 2017 01:32 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की सोच को चश्मे में समेटना चाहती है भाजपा : राजबब्बर - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सिने अभिनेता राजबब्बर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपाई महात्मा गांधी की सोच को चश्मे में समेटना चाहते हैं। वे देश की आबोहवा खराब करने पर तुले हैं। इसलिए अपने वोट की ताकत को दिखाने का समय आ गया है। एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दें। इस दौरान हाजी जहीर के मंच पर आने और उनका स्वागत होने से युवाओं में जोश भर गया।
विज्ञापन


राजबब्बर शुक्रवार को ख्वाजा चौक में मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव पिछले 20 साल से एकसाथ होते रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। इसकी वजह उप्र के स्थानीय निकाय चुनाव हैं। चूंकि दोनों जगह भाजपा की हुकूमत है, इसलिए यहां की जीत को वे गुजरात के चुनाव में भुनाना चाहते हैं। लेकिन गुजरात में कांग्र्रेस के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

कारोबारी, व्यापारी, मजदूरों का भी साथ मिल रहा है। राहुल गांधी गुजरात में भाजपा से मोर्चा ले रहे हैं, उनकी ताकत को मजबूत करें। नोटबंदी और जीएसटी के चलते लोगों का विकास थम सा गया है। राजबब्बर ने कहा कि फिरकापरस्ती दूर होनी चाहिए। इससे पहले पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, रूही जुबैरी आदि ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा, अश्विनी शर्मा, विनोद पांडेय, बृजेश शर्मा, जुगनू पंडित, गिरिवर शर्मा, नौशाद कुरैशी, दिलशाद पहलवान, आजाद पहलवान, माज़िन ज़ैदी, नाथूराम रसक, आनंद बघेल, तल्हा अबरार, ज्ञान सक्सेना, सुशील गुप्ता, अविनाश शर्मा, नीलाभ भार्गव, वसीम अहमद, अनिल चौहान, आमिर, डा. सिकंदर खान सहित कई वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे।

बहुत देर कर दी हुजूर आने में
ख्वाजा चौक पर सुबह 9 बजे से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। माइक से बार-बार यही दोहराया जा रहा था, बस 15 मिनट में आपके बीच राजबब्बर हाजिर हो रहे हैं। मगर वक्त बीतता गया और लोग इंतजार करते-करते थक गए। आखिरकार दोपहर करीब दो बजे राजबब्बर मंच पर पहुंचे। इसी बीच किसी ने तेज आवाज में कहा कि बहुत देर कर दी हुजूर आने में। 

होश पर भारी न पड़ने दें जोश
अपने 23 मिनट के भाषण के दौरान राजबब्बर ने कहा कि हालांकि मुस्लिम होश में रहता है, लेकिन वह कभी-कभी जोश में आ जाता है। अपने होश पर जोश को भारी न पड़ने दें और सोच समझकर वोट करें। 

हाजी जहीर का किया स्वागत
इस दौरान राजबब्बर ने हाजी जहीर का मंच पर बुलाकर स्वागत किया और कहा कि जहीर साहब का नाम मेरे ससुर शमशाद जहीर जैसा है।

मैं भी आगरा वाला हूं...
जब राजबब्बर ने बोलना शुरू किया, तो शोर होने लगा। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप अलीगढ़ वाले हैं तो मैं भी आगरे वाला हूं। मेरे यहां पागलखाना भी है, जहां आकर लोग ठीक हो जाते हैं।

योगेश के घर पहुंचे राज बब्बर, शोक जताया
राजबब्बर योगेश दीक्षित के भाई प्रमोद दीक्षित का निधन हो जाने पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। कुछ दिन पहले ही योगेश दीक्षित के छोटे भाई प्रमोद दीक्षित का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। राजबब्बर ने यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी शोक व्यक्त किया। उन्होंनेे कहा कि प्रमोद आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन पूरा कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में दीक्षित परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। स्व. प्रमोद दीक्षित की बेटी भव्या दीक्षित और मुस्कान को आशीर्वाद दिया। उनके साथ विदित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रेमप्रताप सिंह, टिंकू शर्मा, हाज़ी राशिद, मुस्तकीम क़ुरैशी, लतेश गोयल, गौरव गोदानी, रोहित पंडित, यश दीक्षित और मेहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें