अलीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह के पिताजी पूरन सिंह (मुखिया जी) का बीते 26 सितंबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। आज जट्टारी के नगरिया गोरौला में उनके त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा के दिग्गज नेता अलीगढ़ के जट्टारी स्थित नगरिया गौरोला पहुंचे। वहां पर उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह के पिता पूरन सिंह (मुखिया जी) के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
अलीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह के पिताजी पूरन सिंह (मुखिया जी) का बीते 26 सितंबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। आज जट्टारी के नगरिया गोरौला में उनके त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें उ.प्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्र राज्य मंत्री संजीव बालियान, केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राजस्व मंत्री अनूप प्रधान, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा. शौयराज सिंह ने पहुंच कर दिवंगत पूरन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।