फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर भाजपाइयों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया। झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भाजपा महानगर इकाई ने अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने देहलीगेट पर कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाया। सभी सेक्टर व वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने मीरीलाल की प्याऊ व कोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने होडिल नगर में अभियान चलाया। महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा कार्यक्रम के संयोजक थे।
कार्यक्रम में पूनम बजाज, इं. राजीव शर्मा, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष राय, वैभव गौतम, रीता राजपूत मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में हरदुआगंज, तालिबनगर, कासिमपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। शिवनारायण शर्मा, ठाकुर सुरेश सिंह मौजूद थे। अतरौली में मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। टप्पल की पूर्व ब्लाक प्रमुख शशी सिंह ने इगलास में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। ओंकार प्रसाद, भोला भैया, योगेंद्र शर्मा मौजूद थे। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने तुर्कमान गेट पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें