फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम कल्याण का हाल लेने लखनऊ पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबियत अचानक खराब होने से भाजपाइयों में खलबली मच गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह सहित कुछ नेता रविवार को लखनऊ रवाना हो गए। नेता उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

कई नेताओं ने कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनके पुत्र प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह के माध्यम से उनका हालचाल जाना। पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने बताया कि वह रास्ते में हैं। रात तक लखनऊ पहुंचेंगे और पूर्व सीएम का हाल जानेंगे।
अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। इधर, अलग अलग स्रोतों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम की स्थिति में कुछ सुधार बताया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनका हालचाल लेने पहुंचे और डाक्टरों से पूरी स्थिति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें