अलीगढ़ जिले के छर्रा विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। घर के अंदर खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए विधायक ने सम्पर्क में आए सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग अपनी-अपनी जांच करवा लें और सुरक्षित रहें, जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें।