फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : पूर्व सीएम स्व.कल्याण सिंह के गढ़ में हारी भाजपा, 18 निकायों में से 8 में खिला कमल और 10 में मुरझाया

Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर निगम मेयर भाजपा के प्रशांत सिंघल बने हैं। जिले में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व प्रदेश के शिक्षामंत्री संदीप सिंह के गृहनगर अतरौली नगर पालिका में भाजपा हार गई। 
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेताओं के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में हुई हार-जीत का आंकलन कर रही है। 18 निकायों वाले जिले में सत्तारूढ़ भाजपा केवल आठ में विजयी हुई, दस में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। नगर निगम मेयर भाजपा के प्रशांत सिंघल बने हैं। जिले में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व प्रदेश के शिक्षामंत्री संदीप सिंह के गृहनगर अतरौली नगर पालिका में भाजपा हार गई। यहां भाजपा के प्रत्याशी पवन वर्मा हार गए। पवन एटा सांसद के करीबी हैं। सपा के वीरेंद्र लोधी ने उन्हें हरा दिया। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अनूप प्रधान की खैर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली खैर नगर पालिका, पिसावा और जट्टारी नगर पंचायत भाजपा हार गई है। खैर में आम आदमी पार्टी के संजय शर्मा, पिसावा में निर्दलीय अनीता शर्मा, जट्टारी में निर्दलीय प्रदीप बंसल जीते। इसी तरह पूर्व मंत्री और विधायक दलवीर सिंह की पुत्रवधु पुष्पलता गभाना नगर पंचायत से हार गईं। वहां भाजपा के बागी अभिमन्यु राज सिंह जीत गए। यहां सांसद सतीश गौतम ने पूरा दम लगाया था, लेकिन वो भी चुनाव जीता नहीं पाए। 

इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी अपनी विधानसभा के दोनों भाजपा प्रत्याशियों को नहीं जीता सके। इगलास नगर पंचायत में भाजपा से हरीश ने अपनी पत्नी कमलेश के लिए टिकट मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। बागी कमलेश निर्दलीय मैदान में उतरी और जीत गई। इसी विधानसभा की बेसवां नगर पंचायत से निर्दलीय राज सिंह जीते, भाजपा के हुब्बलाल हार गए।
विज्ञापन

 
छर्रा विधानसभा से भाजपा विधायक ठा.रवेंद्र पाल सिंह छर्रा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सपना गुप्ता को विजय दिला सके, लेकिन विजयगढ़ से निर्दलीय अनिल जीते। इसी तरह से पिलखना से निर्दलीय फायजा मुकीम जीती। कोल विधानसभा में आने वाली जिले की नवसृजित मडराक नगर पंचायत में विधायक अनिल पाराशर अपने नपं अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार को जीतने में सफल रहे। 

इस तरह से बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह अपनी बरौली विधानसभा में आने वाले हरदुआगंज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव, जवां से फूलवती और बरौली से मनोज यादव, चंडौस नगर पंचायत से धर्म सिंह भारती को विजयी बनाने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें