फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 15 केंद्रों पर हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2269 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

Sun, 14 May 2023 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11: 30 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चली। जिसमें पहली पारी में 4804 ने परीक्षा दी और 2196 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2269 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देकर वार्ष्णेय कॉलेज से बाहर निकालते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें सात हजार परीक्षार्थियों में से करीब 2269 ने परीक्षा छोड़ दी। देर शाम उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार में डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि शहर के 15 केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई। 

विज्ञापन


पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11: 30 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चली। जिसमें पहली पारी में 4804 ने परीक्षा दी और 2196 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4731 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2269 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 

उन्होंने बताया कि पहली बार परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बचने वाले प्रश्नपत्रों को नष्ट करने को उन्हें जला दिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा संपन्न होने पर उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी 

पेपर थोड़ा कठिन जरुर था, लेकिन उसके लिए कई दिनों से मेहनत कर रहे थे। परीक्षा अच्छी सपंन्न हुई है। भरोसा कि परिणाम उनके मुताबिक ही आएगा। - राकेश वर्मा, गभाना 
परीक्षा में कुछ प्रश्न बेहद आसान थे। तैयारियों के अनुसार ही अधिकांश प्रश्न आए तो उनका आसानी से जबाव भी दिया। उम्मींद है कि परीक्षा परिणाम अच्छा रहेगा। - अनुराधा, आईटीआई रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें