फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: धरमपाल सिंह पहुंचे खैर, उपचुनाव जीतने के लिए गुटबाजी दूर करने में जुटे भाजपा नेता

Mon, 11 Nov 2024 03:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा प्रदेश में विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी नेताओं की गुटबाजी इसमें परेशानी बनी है।
विज्ञापन
खैर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धरमपाल सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर में हो रहे उपचुनाव में भाजपा की गुटबाजी थम नहीं रही। इसी के चलते 9 नवंबर को हुई जनसभा में कई नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर आए। अब भाजपा नेता गुटबाजी दूर करने में जुट गए हैं। 10 नवंबर को प्रदेश संगठन महामंत्री धरमपाल सिंह हेलिकॉप्टर से खैर पहुंचे और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव जीतने के लिए बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश में विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी नेताओं की गुटबाजी इसमें परेशानी बनी है। अलीगढ़ में चल रही गुटबाजी को थामने के लिए प्रदेश स्तर के कई नेता अलीगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। 10 नवंबर को प्रदेश संगठन महामंत्री धरमपाल सिंह हेलिकॉप्टर से पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की और चुनाव में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपनी डायरी बनाएं, बूथ प्रभारी अपने क्षेत्र के वोटरों का ध्यान रखें। यदि वोटर शहर से बाहर हैं तो उन्हें बुलाकर वोट डलवाएं। बताया जाता है कि उन्होंने गुटबाजी दूर करने के लिए कुछ नेताओं से अलग बुलाकर बात भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें