फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा का रुख भांपने कल इगलास पहुंच रहे प्रभारी मंत्री राणा और खंडेलवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास विधान सभा चुनाव को लेकर हवा का रुख भांपने 2 जुलाई को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल इगलास पहुंच रहे हैं। वह इगलास के सुमंगल गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दावेदारी करने वाले नेताओं की जनता में पकड़ का अंदाजा भी लगाएंगे।
विज्ञापन

राजवीर दिलेर हाथरस के सांसद निर्वाचित होने के बाद इगलास विधान सभा के विधायक पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। करीब बीस लोग टिकट के लिए दम लगाए हुए हैं। जो लोग टिकट मांग रहे हैं, उसमें अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य एवं उनके पुत्र गगन आर्य भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला महामंत्री राज कुमार सहयोगी, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, हाथरस के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर, नाहर सिंह सूर्यवंशी, भू प्रकाश माहौर, संदेश राज वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, राजकुमारी, सुंदरलाल सोनकर, गंगाशरण दिवाकर, विक्रम जीनवाल आदि के नाम दावेदारों की सूची में है। चर्चा है कि उपचुनाव में किसी भी वर्तमान विधायक, सांसद एवं मंत्री आदि के रिश्तेदारों को टिकट नहीं मिलेगा। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल इगलास में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें