पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
- फोटो : PTI
भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री जी आप धोखा मत देना। देश आप पर आंख मूंदकर भरोसा कर रहा है।
संदीप ने लिखा है कि लोग मंदिरों में जाकर बीमारी के इलाज की मन्नत मांगते थे और ठीक होने का भरोसा पाते थे, आज वह मंदिर भी बंद है।
सैकड़ो साल की परंपरा टूट गई है। भगवान भी कोरोना वायरस के डर से अपने घर में बंद है। उल्लेखनीय है कि संदीप चाणक्य सांसद सतीश कुमार गौतम के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।