फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम हवा, खाद्य पदार्थों पर दोगुना इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। खाद्य पदार्थ की कीमतों को लेकर प्रशासन द्वारा तय किया गया नियम हवा होने लगा है। तमाम कवायद के बावजूद जमकर मुनाफाखोरी हो रही है। मूल्यों में दोगुना तक का इजाफा हो गया है। लॉक डाउन के दौरान मुनाफाखोरी रोकने को प्रशासन ने खानपान के सामान के मूल्य तय कर दिए हैं। मगर, बाजारों में कहानी ही अलग चल रही है। कम आवक का हवाला देते हुए अधिक कीमत वसूल की जा रही है। फुटकर की दुकानों व ठेल-ढकेल पर हालात ज्यादा खराब हैं। विक्रेताओं का तर्क है कि परिवहन व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। थोक मंडियों में ही ठीक से माल नहीं आ पा रहा है। दूसरा, लोडिंग वालों ने भी अपने भाड़े बढ़ा दिए हैं। इसका असर कीमतों पर पड़ने लगा है। प्रशासन के तय मूल्य/फुटकर मूल्य अरहर 100-- 115 रुपये किलो आलू 15-- 20 से 25 लहसुन 60 -- 80 से 90 शिमला मिर्च 40-- 50 से 60 टमाटर 20-- 25 से 30 लौकी 15-- 20 से 25 कद्दू 15-- 20 से 22 हरी मिर्च 40-- 45 से 50 बैंगन 20-- 25 से 27 फूल गोभी 15-- 20 से 25 सेब 70-- 80 से 150 टॉक: मंडी में पहले से अच्छा स्टॉक रखा हुआ है। जिससे बाजार की पूर्ति आराम से हो सकती है। संजीव राघव, मंडी सचिव----------------------- पीछे से माल की आवक बेहद कम है और मांग में तिगुना इजाफा है। इसलिए कीमतें बढ़ गयी है। गोविंद, सब्जी विक्रेता। -- इस समय माल की काफी किल्लत बनी हुई है। जैसे तैसे लाकर सामान बेचना पड़ रहा है। पूरन, विक्रेता ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें