फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता बोले, जब विधायक ही थानों में सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पिटाई और अभद्रता किए जाने पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने कहा है कि जब विधायिका का ही सम्मान नहीं किया जाएगा तो आम जनता के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है। यह पुलिस की कार्यप्रणाली तानाशाही वाली है।
विज्ञापन

दोषी पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द इसका दंड मिलना चाहिए। सपा नेता रुबीना खानम ने कहा कि ये हो क्या रहा है। जब सताधारी दल के विधायक से पुलिस थाने में मारपीट करने पर उतारू हो जाए। एक जनप्रतिनिधि के पुलिस कपड़े फाड़ दे। तब आप अंदाजा लगा सकते है कि आम जनता के साथ पुलिस थानों में कैसा व्यवहार करती होगी। भाजपा शासन में नौकरशाही बेलगाम है। सड़क से लेकर थानों तक अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें