फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में गुटबाजी: भाजपा नेता राकेश सहाय को मैरिस रोड पर पीटा, बातचीत के बहाने बुलाकर किया हमला

Tue, 20 Jan 2026 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राकेश सहाय अपने साथी संजय शर्मा के साथ मैरिस रोड पर पहुंचे। वह हबीब गार्डन के पास चाय की दुकान पर बातचीत के लिए रुके, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर नीला रंग फेंककर अभद्रता की। विरोध करने पर सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता राकेश सहाय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भाजपा महानगर की गुटबाजी 19 जनवरी देर रात एक बार फिर से सड़क पर आ गई। हैबिटेट सेंटर में हुए घटनाक्रम से जुड़े एक पक्ष के भाजपा नेता राकेश सहाय व उनके साथी संजय शर्मा को आरोपियों ने मैरिस रोड पर पीट दिया। आरोप दूसरे पक्ष से जुड़े भाजपा नेता और उनके सहयोगियों पर है। सूचना पर भाजपाई थाना सिविल लाइंस पहुंच गए। देर रात तहरीर लिखी जा रही थी।

विज्ञापन


भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी राकेश सहाय का कहना है कि आरोपी पक्ष पिछले दो दिन से उन्हें बातचीत करने के लिए बुला रहा था। इसी क्रम में वह 19 जनवरी रात अपने साथी भाजपा महावीरगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ मैरिस रोड पर पहुंचे। वह हबीब गार्डन के पास चाय की दुकान पर बातचीत के लिए रुके, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर नीला रंग फेंककर अभद्रता की। विरोध करने पर सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। हमलावर 10 से 15 की संख्या में थे।

सूचना पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, उपाध्यक्ष संजय गोयल पहले मौके पर फिर थाना सिविल लाइन पहुंच गए। राकेश सहाय ने बताया कि पिछले दिनों बन्नादेवी क्षेत्र में होटल में देह व्यापार रैकेट का मामला पकड़ा गया था। इसमें एक होटल एक भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी का बताया गया। वह उस मामले में नामजद आरोपी है। उसको शक है कि पुलिस ने यह कार्रवाई राकेश के कहने पर की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों हैबिटेट सेंटर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा उनके गनर के साथ हुई अभद्रता व धक्का-मुक्की का आरोप राकेश सहाय और उनके गुट पर लगा था। तहरीर में कहा गया है कि दूसरे गुट के युवा मोर्चा पदाधिकारी के खिलाफ राजनीति में बोलने व देह व्यापार रैकेट व नशा उत्पाद बिक्री वाले धंधे बंद कराने की बात कह कर हमला किया गया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। राकेश सहाय पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गलत धंधों में प्रतिस्पर्धा भी झगड़े की जड़
तहरीर में लगाए गए आरोप व पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर दोनों गुटों में चल रही खींचतान के पीछे गलत धंधों में प्रतिस्पर्धा व विरोध भी वजह मानी जा रही है। अब इस झगड़े के बाद खुल कर इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें