हमने गलती मान ली, रास्ता बंद करने का अधिकार किसने दिया
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह कहते हैं कि 12 फीट चौड़ी गली में चार मंजिला नर्सिंग होम बन रहा है। निर्माण सामग्री दिन भर गली में पड़ी रहती है। मैं जब अपने घर से निकल रहा था तो मेरे आगे चार गाड़ियां गली में फंसी हुई थीं। मेरे आगे की गाड़ी के चालक ने मजदूर से कुछ कहा तो मजदूर उससे अभद्रता करने लगा। इसी बात पर मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह मुझसे भी उसी अंदाज में बोला। इसी आवेश में मैंने गलती कर दी। मगर अब हमने उस रास्ते से निकलना बंद कर दिया है। आज भी गली में बिल्डिंग मैटेरियल डालकर लेंटर डाला गया, रास्ता बंद है। यह अधिकार किसने दिया, उनसे कोई पूछने वाला नहीं है। हम पर शांति भंग की कार्रवाई हुई है। यह आवाज उठाने का परिणाम है।