फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के विरोध में भाजपा नेता के पति की नाक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

थाना देहली गेट में भाजपा के सदस्यता अभियान का विरोध करते हुए हमलावरों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री के पति को उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में पति की नाक की हड्डी टूट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना देहली गेट के उस्मान पाड़ा क्षेत्र में रहने वाली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री फरहीन मोहसिन ने बताया कि उनके पति मो. मोहसिन तीन दिन पहले अपने किसी काम से घर के नीचे बने कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी हमलावर उनके कार्यालय में घुस आए और मारपीट करने लगे। घटना के दौरान जब आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लेकिन अभी तक कोई भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में नहीं है।
विज्ञापन

फरहीन मोहसिन बताती हैं कि भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। वह सदस्य बना रही हैं। हमलावर पक्ष इस बात का विरोध कर रहा है कि यहां पर सदस्य नहीं बनने हैं। अगर बनाने हैं तो 25 हजार रुपये देने होंगे। काफी दिन से चौथ वसूली की धमकियां मिल रही थीं।
उन्होंने इस विषय में स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया था, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद परिवार के लोग डरे हुए हैं। फरहीन मोहसिन के पति मोहसिन कहते हैं कि वह अपने दफ्तर में बैठकर कुछ जरूरी कार्य कर रहे थे तभी पांच छह लोगों ने आकर उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामला लाटरी के पैसों के विवाद का: पुलिस
अलीगढ़। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामला लाटरी के पैसों के विवाद का है। इसी कारण हमला भी हुआ। जिसे राजनीतिक रंग दिया गया है। फरहीन मोहसिन की तहरीर के आधार पर मो. आमिर, रिजवान, चाहत, फराज, अंतमस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में दोनों ही पक्षों को चोट लगी थी। आमिर के सिर में गंभीर चोट लगी है। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके परिवार वाले भी तहरीर देने की बात कह रहे हैं। तहरीर मिलते ही उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें