फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा आमने सामने निर्दलीयों के बिना बहुमत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। 47 सदस्यों के सदन में 24 सदस्यों पर बहुमत होगा। जिसको लेकर भाजपा और सपा आमने सामने हैं। भाजपा के 9 और सपा के 8 प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा ने 47 तो सपा महान दल गठबंधन ने 36 प्रत्याशियों को लड़ाया था। बसपा 6 और रालोद 6 सीटों के साथ निर्णायक भूमिका में आ गए हैं।
विज्ञापन

इधर, 18 निर्दलीयों पर डोरे डाले जा रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद से लगातार एक एक सीट पर प्रमाण पत्र लेने तक संघर्ष जारी है। मंगलवार की रात को सपा बसपा अकराबाद की एक सीट पर परिणाम को लेकर आमने सामने आ गए। आरओ एवं एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने किसी तरह नेताओं को शांत कर विदा किया।
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी जीते
भाजपा 47 9
सपा 36 8
बसपा 42 6
रालोद 26 6
आप 14 0
कांग्रेस 24 0
प्रसप 10 0
भीम आर्मी 01 01
निर्दलीय 409 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें