फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर भाजपा नेता व उनके भाई पर अज्ञातों बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फो महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गुरुवार रात आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता तरुण राणा और उनके भाई पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे-तैसे कार को दौड़कार उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में थाना पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव रहे एवं वर्तमान में भाजपा नेता के तौर पर स्नातक एमएलसी चुनाव में लोधा प्रभारी का पद संभाल रहे तरुण राणा निवासी बंसल वाली गली, जीटी रोड, बन्नादेवी ने बताया कि वह बुधवार रात को अपने खैर रोड स्थित रिश्तेदार के यहां बच्चों को छोड़कर भाई करुण राणा के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी सम्राट लॉज के सामने कार को करीब दो दर्जन अज्ञात युवकों ने घेर लिया। वहां उन्होंने अभद्रता की। साथ ही बेवजह मारपीट पर उतारू हो गए। जैसे-तैसे वहां से निकले तो तीन बाइकों पर छह से सात लोग लाठी-डंडे लेकर पीछा करने लगे। उन्होंने कार के शीशों में डंडे मारकर उन्हें तोड़ दिया।
साथ ही कार को रुकवाने की कोशिश की। मगर, वहां कार न रोककर सीधे घर को आ गए। घर की गली तक हमलावरों ने उनका पीछा किया था। तरुण के मुताबिक उनकी किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं है। हमलावर कौन थे, इसकी भी जानकारी नहीं है। इस मामले में थाना पुलिस को अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कु मार दुबे के मुताबिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लॉज सहित रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज खंगाल कर हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें