फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 दावेदारों को पीछे छोड़ गौरव पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा ने 49 दावेदारों में से फिर अपने पुराने चेहरे गौरव आर्य को जिले की कमान सौंपी है। पिछली बार 28 जुलाई 2018 को आर्य को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनके जिलाध्यक्ष कार्यकाल में ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर भारी मतों से जीते थे।
जिलाध्यक्ष रहने से पहले आर्य भाजपा के जिला महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी तीन पीढ़ियां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी हुई हैं। इस बार हालांकि यह माना जा रहा था कि भाजपा किसी नए चेहरे को जिलाध्यक्ष पद सौंप सकती है, लेकिन हुआ इसके विपरीत और भाजपा ने गौरव आर्य को ही अपना जिलाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि पार्टी में उनकी बेदाग छवि और उनके कार्यकाल में पार्टी को मिली सफलता के चलते भाजपा ने फिर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। अब तक पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उन्होंने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। इस बार फिर पार्टी ने उन पर विश्वास किया है तो वह जिले में पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे। आर्य के जिलाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और विरोधी खेमा मायूस हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें