फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ठंड में आने से मासूम बच्ची की मौत, कमरे के जंगले पर लगे थे गत्ते

Fri, 06 Jan 2023 07:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बच्चों को ठंड में बचाना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे पर भारी पड़ सकती है। ऐसी ही एक बच्ची ठंड में आ गई, मां-बाप प्रोपर उपचार करा पाते, उससे पहले ही बच्ची की मौत हो गई। मामला है अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव रायट का।
विज्ञापन
मासूम बच्ची - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची को सर्दी लगी हुई थी, आंखें ऊपर उठी हुईं थीं, बच्ची मुँह से लम्बी-लम्बी साँसे ले रही थी, मां-बाप जब तक कुछ कर पाते बच्ची ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला है अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव रायट का, बच्ची के पिता नजर मोहम्मद खां उर्फ मंसूर अली ने बताया कि गुरूवार को सुबह हाड़ कपकपाने वाली कड़ाके की ठण्ड की चपेट में आकर उसकी सात महीने की बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


लोधा के गांव रायट निवासी बाइक मिस्त्री नजर मोहम्मद खां उर्फ मंसूर अली अपनी सात महीने की बच्ची खुशी और पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में  सोते थे। ठण्ड से बचने के लिए दपंति ने बैड पर गद्दे के उपर गर्म चादर, कम्बल का विस्तर, दो रजाई व कम्बल ओढ़ते थे। नजर मोहम्मद खां उर्फ मंसूर अली का दावा है कि वृहस्पतिवार सुबह बच्ची ने दूध पिया और बिस्तर में सो गई। 

विज्ञापन


मां-बाप ने थोड़ी देर बाद देखा कि बच्ची की बिस्तर में ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता मंसूर अली ने  बताया कि बच्ची कुछ दिन से सर्दी सी थी। बच्ची को भाप भी लगवाई गई। अगले दिन अलीगढ़ दिखाने ले जाने की प्लानिंग थी, पर बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


ऐसे कमरे में सोई थी बच्ची
दपंति घर की छत पर बने एक कमरे में रहता है। कमरे में दो जंगला हैं , दोनों जंगले पर खिड़की नहीं थी। जंगले पर कागज के बने कार्टून के गत्ते लगे हुए थे। दरवाजे का गेट नीचे से टूटा हुआ था, जिससे कमरे में ठण्डी-ठण्डी हवा जाती थी। छ्त पर बने कमरे के आस-पास कोई कमरा नहीं बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें