फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अगले तीन महीने यहां सुनेंगे समस्याएं, अगला सात जनवरी को अतरौली में

Fri, 06 Jan 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अगले तीन महीने तक डीएम वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के बारे में रोस्टर जारी हो गया है। 7 जनवरी को अतरौली में डीएम समस्या सुनेंगे। सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, सीएचसी छर्रा में हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का इंतजार हर फरियादी को रहता है। उससे ज्यादा इंतजार उसमें जिलाधिकारी के बैठने का रहता है। अलीगढ़ जनपद में अगले तीन महीने डीएम की अध्यक्षता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर मीनू राणा ने बताया कि 7 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह तहसील अतरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी प्रकार डीएम द्वारा 21 जनवरी को तहसील खैर में, 4 फरवरी को तहसील कोल में, 18 और 19 जनवरी को अवकाश होने के कारण 20 फरवरी को तहसील इगलास में, 4 मार्च को तहसील गभाना में और 18 मार्च को तहसील अतरौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी। 

छर्रा में होगा हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ
सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक अतरौली एनेक्सी भवन में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे से करेंगे, तत्पश्चात सीएचसी छर्रा में हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें