फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बर्ड फ्लू को लेकर दिए विशेष सतर्कता के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के कहर को देखते हुए शासन भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को कृषि उत्पादन आयुक्त ने डीएम व कमिश्नर को पत्र लिखकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पोल्ट्री फार्म से लेकर अंडे और मांस की बिक्री की निगरानी के लिए सर्विलांस टीमें सक्रिय की जाएं। कार्रवाई के दौरान कोशिश यह रहे कि आम जनमानस में इस बीमारी को लेकर भय का माहौल न बने।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में कोई मामला न होने के कारण अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा शासन भी आखिरकार सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने डीएम व कमिश्नर को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिले में पशुपालन समेत अन्य विभागों की सर्विलांस टीमें गठित कर पोल्ट्री फॉर्मों की चेकिंग कराई जाए। अंडे व मांस की बिक्री पर नजर रखी जाए। मांस विक्रेताओं को मांस ढककर रखने और अपने प्रतिष्ठान पर विशेष सफाई रखने की ताकीद दी जाए। आमलेट आदि की दुकानों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पोल्ट्री फार्म स्वामियों को अपने फॉर्म में सफाई रखने और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने को निर्देशित किया जाय। निगरानी टीमें चेकिंग के दौरान सावधानी बरतें।
शेखा झील समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह ने बताया कि प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को पशु चिकित्सा अधिकारी जलाली, पनेठी व पिलखुना के नेतृत्व में टीम शेखा झील गई और जांच की। उन्होंने खुद नरैना में चंदौली फॉर्म में जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें