फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से पहले की मारपीट, फिर लूट ले गए रुपये

Thu, 10 Aug 2023 05:56 PM IST
चमन शर्मा दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

युवक विवाह व पार्टियों में वीडियो बनाने व फोटो का काम करता है। वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर खेरेश्वर धाम के लिए आया था। जैसे ही वह खेरेश्वर चौराहा स्थित अलीगढ़-पलवल राजमार्ग  पर पहुंचा ही था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ऑवर टैक कर रोक लिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ब्रजेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्रर चौराहे स्थित अलीगढ़-पलवल हाईवे राजमार्ग पर वृहस्पतिवार तीन बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने अन्य बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर कमीज की जेब में रखे 9500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित युवक ने शोर मचाया,  जिससे वहां लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पर लोधा पुलिस पहुंची। पीडित युवक से घटना की जानकारी कर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


इगलास थाने के गांव नगला जुझार निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र छीतरमल ने बताया कि  वह विवाह व पार्टियों में वीडियो बनाने व फोटो का काम करता है। वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर खेरेश्वर धाम स्थित गौरव कुमार के पास शादी वीडियो फिल्म व फोटो की एल्बंम बनवाने के लिए आया था। जैसे ही वह खेरेश्वर चौराहा स्थित अलीगढ़-पलवल राजमार्ग  पर पहुंचा ही था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ऑवर टैक कर रोक लिया।

जब तक युवक कुछ समझ पाता, उससे दोनों बदमाश मारपीट करने लगे और कमीज की जेब में रखे 9500 रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लूट की घटना सूचना लोधा पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस वहां पहुंच गयी। पीड़ित युवक से घटना की जानकारी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


 युवक ने लोधा थाने में सीडी डॉन बाइक सवार दो बदमाशो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान हो सके। बताया जा रहा है कि खेरेश्वर चौराहा पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक बिजली नही आने पर बन्द रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें