स्वर्णकार स्कूटी पर थैला टांगकर नौकर से दुकान बंद करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए आए और उनके हाथ से थैला झपट्टा मारकर ले गए। थैले में 90 ग्राम स्वर्ण आभूषण दस हजार रुपये नकदी के साथ कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे।
इगलास कस्बा में पुरानी तहसील रोड पर शाम छह बजे के करीब एक स्वर्णकार का थैला लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
मास्टर कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार वार्ड मेंबर की पुरानी तहसील रोड पर सेंट्रल बैंक के सामने सर्राफे की दुकान है। 29 फरवरी को स्कूटी पर थैला टांगकर नौकर से दुकान बंद करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए आए और उनके हाथ से थैला झपट्टा मारकर ले गए। जानकारी मिलते ही सीओ डॉ. केजी सिंह व कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।
सर्राफ का कहना है कि थैले में 90 ग्राम स्वर्ण आभूषण दस हजार रुपये नकदी के साथ कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। संघ से जुड़े सतीश वर्मा, सर्राफ चंद्रपाल वर्मा के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।