फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मां बेटे के साथ बाइक पर बैंक आई थी। काम करने के बाद लौटते समय रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मां सड़क पर गिर गई। बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक मां शिवकुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-अलीगढ़ रोड स्थित गांव साथनी के पास एक बाइक सवार महिला में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। 

विज्ञापन


शिवकुमारी (50) पत्नी शेर सिंह मूलरूप से गोरई क्षेत्र के गांव दिसवार की निवासी हैं। वर्तमान में वह मथुरा के रुक्मिणी विहार में परिवार के साथ रहती हैं। 8 दिसंबर को वह बैंक में किसी कार्य से बेटे अनिल के साथ बाइक पर आई थीं। बैंक से कार्य निपटा कर मथुरा के लिए वापस जा रही थीं। बाइक को बेटा चला रहा था। 

मथुरा रोड पर गांव साथनी के पास पीछे से आ रहे रोडवेज बस ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से शिवकुमारी सड़क पर जा गिरीं, उनके ऊपर से बस के पहिया निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया है कि मृतका के बेटे ने तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें